कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सेनेटरी नैपकिन बांट कर महिलाओं को  स्वच्छता के लिए किया जागरूक

सोसाइटी फ़ॉर एक्विटेबल वोलेन्ट्री एक्टिविटी (सेवा) संस्था की सचिव संस्थापक कंचन मिश्रा द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु   आलमचंदपुर कांशीराम कालोनी में  महिलाओं को  सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया।

 कानपुर देहात,अमन यात्रा  : सोसाइटी फ़ॉर एक्विटेबल वोलेन्ट्री एक्टिविटी (सेवा) संस्था की सचिव संस्थापक कंचन मिश्रा द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु   आलमचंदपुर कांशीराम कालोनी में  महिलाओं को  सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आलमचंदपुर इलाके की महिलाओं से बातचीत करते हुए सेवा संस्था की सचिव/ संस्थापक कंचन मिश्रा ने कई महिलाओं को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाकों में अपने स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं समझौता करती है जिससे आगे चलकर उन्हें कई बीमारियों से जूझना पड़ता हैं। साथ ही साथ ही महिलाओं को पैड के प्रयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़े-  पंचायत ककरमऊ के ग्राम हरकिशनपुर में सोशल सेक्टर द्वारा कैम्प का हुआ आयोजन

पहले महिलाएं पैड लेने में संकोच करती रहीं लेकिन बाद में समझाने पर वो मान गई।आज भी बहुत सी महिलाएं जागरुकता की कमी के कारण पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हैं। इस पर वहां मौजूद सभी महिलाओं ने इसका समर्थन किया। सुमन, सोनी, सुनीता, सत्यवती, मानसी, रमाकांति, ममता, गुड्डन, रचना, कोमल, संगीता, रेखा आदि आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं को 125 पैड वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button