कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: चोरी करने के इरादे से घूम रहा शातिर अवैध तमंचा कारतूस समेत पुलिस की गिरफ्त में

भोगनीपुर पुलिस ने जरैलापुर मोड से दबोचा

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

आरोपी की पहचान सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी करने के इरादे से पिलखिनी रोड से जरैलापुर जाने वाले रास्ते पर जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पिलखिनी रोड से जरैलापुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक देशी अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।

पूँछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर निवासी बबलू बताया।आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना सट्टी व भोगनीपुर में करीब आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

ये भी पढ़े- पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

 

 

Related Articles

AD
Back to top button