उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संविलियन विद्यालय डेरा करीम नगर मे धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त को विकासखंड राजपुर के संविलियन विद्यालय डेराकरीमनगर मे बड़े धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे ग्राम प्रधान मुबारकपुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पशचात सभी बच्चों व समस्त स्टॉफ ने गाँव मे प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किये गए

कानपुर देहात। 15 अगस्त को विकासखंड राजपुर के संविलियन विद्यालय डेराकरीमनगर मे बड़े धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे ग्राम प्रधान मुबारकपुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पशचात सभी बच्चों व समस्त स्टॉफ ने गाँव मे प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किये गए।

84fdb440 2ac9 47d4 8e48 39fa7f009b8e 23

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन मे अनेक प्रकार के भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा अंग्रेजी गीत आउट इन द गार्डन, इच काइन डे पर अपना मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। बच्चों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अंशुल गुप्ता, सुरेंद्र कटियार, अनिल कुमार नीतू कटियार और अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button