कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवाकांती सोसाइटी ने भीषण सर्दी में गरीबो को बांटे कम्बल

मलासा विकासखंड के अंतर्गत बिहार ग्राम पंचायत का मजरा राय रामापुर तथा मीनापुर ग्राम पंचायत के मीनापुर गांव में नवाकांती सोसाइटी की तरफ से गुरुवार को भीषण सर्दी को देखते हुए समाजसेवी नरेश कुमार द्वारा गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए.

Story Highlights
  • 50 गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत बिहार ग्राम पंचायत का मजरा राय रामापुर तथा मीनापुर ग्राम पंचायत के मीनापुर गांव में नवाकांती सोसाइटी की तरफ से गुरुवार को भीषण सर्दी को देखते हुए समाजसेवी नरेश कुमार द्वारा गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए जिन्हें पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।गुरुवार को विकासखंड के राय रामापुर तथा मीनापुर गांव में भीषण सर्दी को देखते हुए नवाकांती सोसाइटी के तत्वाधान में समाजसेवी नरेश कुमार द्वारा गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए.

br2 10

इस दौरान कुल 50 गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए जिन्हे पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है इसलिए हम सभी को गरीबों की सेवा अवश्य करना चाहिए।इस मौके पर संदेश,संजय कुमार,उमेश चंद्र,नवनीत कुमार,लल्लन,धीरेंद्र,शिक्षक सीमा देवी,सोमवती,रानी देवी,सुनीता, बतासी,बसंती,केशा देवी,रामगोपाल,ज्ञानवती,गंगा देवी,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button