कानपुर देहात में उर्वरक विक्रेताओं के लिए जरूरी सूचना
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने जिले के उर्वरक विक्रेताओं को एक महत्वपूर्ण सूचना दी है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2025 के बाद वे सभी L-Zero PoS मशीनें, जिन्हें L-1 में नहीं बदला गया है, अपने आप बंद हो जाएंगी।

- पुरानी PoS मशीनें 31 अगस्त के बाद होंगी बंद, तुरंत कराएं L-1 से प्रतिस्थापित
कानपुर देहात: जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने जिले के उर्वरक विक्रेताओं को एक महत्वपूर्ण सूचना दी है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2025 के बाद वे सभी L-Zero PoS मशीनें, जिन्हें L-1 में नहीं बदला गया है, अपने आप बंद हो जाएंगी। इसके बाद उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र भी रद्द हो जाएगा।
लखनऊ में संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी भी 66 उर्वरक विक्रेता L-Zero मशीन का उपयोग कर रहे हैं।
सभी थोक और 66 फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे 30 अगस्त और 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 211, विकास भवन माती में उपस्थित होकर अपनी पुरानी मशीन को L-1 से बदलवा लें।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त के बाद अगर किसी की PoS मशीन की IFMS ID बंद हो जाती है, तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं से भी अपील की है कि वे अपने संपर्क में आने वाले सभी फुटकर विक्रेताओं को इस बारे में सूचित करें और उन्हें कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहें।



