कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु एसपी ने बैंक प्रबंधकों संग की गोष्ठी
श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने ऑनलाइन फ्रॉड पर जताई चिंता, त्वरित सूचना साझेदारी पर दिया जोर

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त बैंकों के प्रबंधकों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता विषयक एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का मुख्य फोकस साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर रहा, जिसमें विशेष रूप से ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट और यूपीआई धोखाधड़ी जैसे विषय शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों से इन अपराधों को रोकने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बैंकों से संदिग्ध लेनदेन की तत्काल रिपोर्टिंग करने, पुलिस के साथ त्वरित सूचना साझेदारी सुनिश्चित करने और अपने ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया।



