उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा व नारी शसक्तीकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को थाना रूरा की महिला सुरक्षा दल द्वारा रूरा कस्बे के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया

Story Highlights
  • टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा व नारी शसक्तीकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को थाना रूरा की महिला सुरक्षा दल द्वारा रूरा कस्बे के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।शनिवार को रूरा कस्बे के मुख्य बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ने कहा कि स्कूल,कॉलेज,रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला,शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं।बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।जहां पर महिला पुलिस अधिकारी,कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग तथा चाइल्ड एब्यूज समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button