उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के झींझक में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई।रूरा थाना क्षेत्र के रामपुर डगराहा गांव की रहने वाली दीक्षा पुत्री जगदीश अपने ननिहाल में छठी संस्कार समारोह में शामिल होने आई थी।इसी दौरान वह अक्षय वट आश्रम के पास डीएफसी लाइन पर खंभा नंबर 552/03 के निकट रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के झींझक में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई।रूरा थाना क्षेत्र के रामपुर डगराहा गांव की रहने वाली दीक्षा पुत्री जगदीश अपने ननिहाल में छठी संस्कार समारोह में शामिल होने आई थी।इसी दौरान वह अक्षय वट आश्रम के पास डीएफसी लाइन पर खंभा नंबर 552/03 के निकट रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई।घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।दीक्षा करीब एक माह से कस्बा झींझक के मोहल्ला वार्ड नंबर 5 दुर्गेश नगर में अपने मामा सोनू और नाना वानेश्वर के यहां रह रही थी।हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका की मां रूबी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button