कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नाबालिक किशोर के विरुद्ध नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक नाबालिक किशोर के विरुद्ध अपनी नाबालिक पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Story Highlights
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक नाबालिक किशोर के विरुद्ध अपनी नाबालिक पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते बुधवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसके ही गांव का सूरज उसकी नाबालिक पुत्री को घर से बहला फुसलाकर बाहर ले गया तथा उसके साथ कुक्रत्य किया।

किसी प्रकार से चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी पिता को दी।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को एक्ट धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता व आरोपी दोनों ही नाबालिक हैं।आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button