उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अकबरपुर लोक सभा की सीट जीतकर भोले भैया हैट्रिक लगायेंगे- जीतेन्द्र सिंह गुड्डन

भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह गुड्डन ने दावा किया है कि अकबरपुर लोक सभा सीट पर देवेंद्र सिंह भोले तीसरी बार जीत का परचम लहराएंगे।उन्होंने कहा कि अकबरपुर नगर का युवा वर्ग सर्वाधिक संख्या में उनके साथ है

Story Highlights
  • जनपद मुख्यालय पर युवाओं ने कसी कमर

अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह गुड्डन ने दावा किया है कि अकबरपुर लोक सभा सीट पर देवेंद्र सिंह भोले तीसरी बार जीत का परचम लहराएंगे।उन्होंने कहा कि अकबरपुर नगर का युवा वर्ग सर्वाधिक संख्या में उनके साथ है।उन्होंने कहा कि इसी वर्ग ने उन्हें दोबारा चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाया है और इस लोक सभा चुनाव में सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।श्री गुड्डन जनपद कानपुर देहात मुख्यालय स्थित अकबरपुर में रनियां विधान सभा के केंद्रीय कार्यालय में युवाओं की एक आवश्यक बैठक में विचार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह गुड्डन , मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा, अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, मोनू मिश्रा ब्लॉक प्रमुख ऋषि सिंह, कार्यालय सह प्रभारी दुर्गेश शर्मा,श्यामू शुक्ला, जनसेवक सौरभ सिंह देवेन्द्र, प्रशांत ओमर, अजय प्रताप फौजी, दिलीप ओमर, शांतनु सिंह, रितेश गुप्ता रिशु, पिन्टू सेंगर, गौरव अवस्थी, श्याम स्वरूप मिश्रा, राकेश चंद्र कुशवाहा, विक्रम नागर, गोपाल सैनी, मनफूल यादव, आकर्ष शर्मा, राजू राजपूत, दीपक सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button