औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नहर में उतराता मिला महिला का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

जनपद की अछल्दा नहर में रविवार को एक महिला का शव बहता दिखा। लोगों ने देखा तो नहर पुल पर भीड़ लग गई।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पहचान न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Story Highlights
  • आस-पास विभिन्न थानों से पहचान कराने में जुटी पुलिस
औरैया,अमन यात्रा। जनपद की अछल्दा नहर में रविवार को एक महिला का शव बहता दिखा। लोगों ने देखा तो नहर पुल पर भीड़ लग गई।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पहचान न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस आस पास के जनपदो के थानों को सूचना देकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है। अछल्दा थाना के कस्बे के पास से  बहने वाली निचली नहर गंग में रविवार को एक महिला का शव पुल के नीचे गोवंश के साथ फसा देखा गया। जिसके बाद राहगीरों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही  सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप व अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंच गये और मृतका के शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष की लग रही है जो कि  ब्लाउज व लाल पेटिकोट पहने हुए है। शव लगभग तीन चार दिन पुराना लग रहा ह। आस-पास के लोगों पूंछतांछ करने के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया कि आस-पास जिले के थानों को सूचना देकर मिसिंग तलास की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई कर रही है , इसके साथ ही महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button