कानपुर देहात में नगदी जेवर समेत किशोरी लापता,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस किशोरी समेत आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी घर से नगदी जेवर लेकर कहीं लापता हो गई।परिजनों ने कुछ लोगों पर अपनी नातिन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिजनों ने संपति के लालच में किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे किशोरी घर से लापता हो गई।परिजनों ने पहले आसपड़ोस और सगे संबंधियों में किशोरी की तलाश की।दोपहर में जब आलमारी खुली देखी तो उसमें करीब आठ लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर और सात लाख तीस हजार रूपये नगदी गायब मिली।किशोरी के बाबा ने बताया कि उसी दिन से उनके पड़ोस में रहने वाला युवक भी लापता है।
उन्होंने कुछ लोगों पर अपनी नातिन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।उन्होंने पैसों के लालच में अपनी नातिन के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पीड़िता किशोरी समेत आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- सड़क सुरक्षा माह: जालौन में उप परिवहन आयुक्त का औचक निरीक्षण, 55 वाहनों के चालान



