कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी ने किया अकबरपुर विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिये निर्देश

Story Highlights
  • कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता की जाए सुनिश्चित :-मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात :मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा अकबरपुर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं।

उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के समय मुकेश सिंह टी0ए0, स्वाती मिश्रा क0स0 मौके पर अनुपस्थित मिलें, खण्ड विकास अधिकारि को निर्देश दिये कि सम्बन्धित को कारण बताओं नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करें। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- पुखरायां के रामस्वरूप ग्राम उद्योग कॉलेज में एमएसएमई की कार्यशाला, युवाओं को सिखाए उद्यमिता के गुर

Related Articles

AD
Back to top button