कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,चालक की मौत दो घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल,अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इटावा कानपुर नेशनल हाइवे पर कृपालपुर गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई वहीं हादसे में दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान कानपुर नगर के पनकी निवासी गोविंद के रूप हुई है।घायलों में परमात्मा और संतोष शामिल हैं।सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पलटे हुए कंटेनर को हाइवे से किनारे हटवाया।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में तेज रप्तार ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी,मासूम समेत चार की मौत

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button