उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

लखनऊ: यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को चुनावी तोहफा: मानदेय में ₹1000 की बढ़ोतरी की तैयारी, ₹3000 होगा मानदेय

मिड-डे मील प्राधिकरण के प्रस्ताव पर उच्च स्तरीय बैठक में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।

राजेश कटियार, लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील तैयार करने वाले लाखों रसोइयों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार उनके मानदेय में ₹1000 प्रतिमाह की वृद्धि करने की तैयारी में है। ​मिड-डे मील प्राधिकरण द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर उच्च स्तरीय बैठक में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। यदि शासन स्तर से अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो रसोइयों का मासिक मानदेय ₹2000 से बढ़कर ₹3000 हो जाएगा।

​प्रदेश के लगभग 1.41 लाख सरकारी विद्यालयों में कार्यरत करीब 3.53 लाख रसोइयों को इस फैसले का सीधा फायदा मिलेगा। फिलहाल रसोइयों को ₹2000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है जबकि यूनिफॉर्म के लिए ₹500 और ग्लव्स आदि के लिए ₹400 अलग से दिए जाते हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में मानदेय बढ़ाकर ₹1500 और 2022 में ₹2000 किया गया था। ​

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के बाद रसोइयों के मानदेय में वृद्धि का यह फैसला ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़े वर्ग को राहत देने के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शासन की अंतिम मुहर के बाद जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

 

 

 

 


ये भी पढे- कानपुर देहात: मेडिकल नर्सिंग (आया) / कम्प्यूटर ट्रेड मे प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन


 

Related Articles

AD
Back to top button