अटेवा पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह में लिया पुरानी पेंशन बहाली का लिया संकल्प
9 मार्च से 15 मार्च तक अनिवार्य टीईटी समाप्ति को लेकर चलेगा पोस्टकार्ड अभियान

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा ने अकबरपुर स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प लिया।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी एकता और समरसता का त्यौहार है। हम सभी पुरानी पेंशन और टीईटी के लिए एक रंग में रंग कर महान आंदोलन कर अपनी नौकरी बचाएंगे और पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे। जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की आगामी कार्य योजना साझा करते हुए बताया कि आगामी 9 मार्च से 15 मार्च तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष केंद्र और राज्य को ईमेल और पोस्टकार्ड भेज कर अनिवार्य टीईटी समाप्त करने का अनुरोध किया जाएगा।
इस दौरान जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी, ज्योतिशिखा मिश्रा, डॉ पंकज शंखवार, अनुपम प्रजापति, मृदुल तिवारी, अखिलेश पाल, निरुपम तिवारी, देवेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा, त्रिलोक चंद्र, रामेंद्र सिंह, ममता साहू, रेखा, मनीषा, अर्चना, रीता, रंजना, दीपा, मनोज, सुखदेव बाबू, सोनू सिंह, संजीव कटियार, भूपेंद्र, महेंद्र यादव, शालिनी, जयश्री अवस्थी, अर्पित सचान, संदीप, मानवेंद्र सिंह, श्रीपाल, रविप्रकाश, आलोक, कृष्णकांत, ओमबाबू, अग्नीस, अंकित, प्रमोद, बृजेश राजावत, महाराज सिंह, अनिल, विजय, अनिरुद्ध सिंह, गौरव, बलवान, विवेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- अटेवा पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह में लिया पुरानी पेंशन बहाली का लिया संकल्प



