कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जनपद में किया गया प्रशासनिक फेरबदल           

जिलाधिकारी नेहा जैन ने प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन कर दिया है जिसके अनुसार सिकंदरा में उप जिलाधिकारी रही डॉक्टर पूनम गौतम अब अकबरपुर सदर उप जिलाधिकारी बनाई गई हैं।

Story Highlights
  • डॉ पूनम गौतम अब अकबरपुर की एसडीएम           

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन कर दिया है जिसके अनुसार सिकंदरा में उप जिलाधिकारी रही डॉक्टर पूनम गौतम अब अकबरपुर सदर उप जिलाधिकारी बनाई गई हैं।

ये भी पढ़े-  डेरापुर में हुई विवेकानंद गुरुकुल की शुरुआत     

उनके स्थान पर नवनियुक्त उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा को सिकंदरा तहसील का प्रभार सौंपा गया है जबकि अकबरपुर में कार्यरत भूमिका यादव को जनपद मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में अकबरपुर उप जिलाधिकारी न्यायिक शालिनी देवी को डेरापुर में उप जिला अधिकारी पद पर भेजा गया है। इस संबंध में प्रेषित आदेश पत्र में सभी संबंधित को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button