कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर में हुई विवेकानंद गुरुकुल की शुरुआत     

जनपद मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित डेरापुर नगर पंचायत में शिक्षा की कमी को दूर करने के लिए विवेकानंद गुरुकुल की स्थापना की गई है जहां जिलाधिकारी नेहा जैन ने पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और व्यवस्थापकों को शुभ कामनाऐं दी।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी नेहा जैन ने बच्चों को दिया आशीर्वाद         
  • पर्यावरण की दृष्टि से पौधरोपण भी किया

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित डेरापुर नगर पंचायत में शिक्षा की कमी को दूर करने के लिए विवेकानंद गुरुकुल की स्थापना की गई है जहां जिलाधिकारी नेहा जैन ने पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और व्यवस्थापकों को शुभ कामनाऐं दी।

DM3 2

इस संबंध में गुरुकुल की डायरेक्टर ईशानी द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र शिक्षा को लेकर काफी पिछड़ा रहा है जिसे दूर करने का प्रयास किया गया है और स्थानीय लोगों का सहयोग मिला तो इसे ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अपने स्वभाव के कारण श्रीमती जैन ने बच्चों से कुछ प्रश्न भी पूछे और संतोषजनक उत्तर पाया जिन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण भी किया।

DM2 2

आयोजित समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रीति द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विवेक द्विवेदी, उप जिलाधिकारी शालिनी तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार व अभिभावक उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button