कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नगरीय विकास अभिकरण के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने डेरापुर नगर पंचायत में नगरीय विकास अभिकरण के अन्तर्गत निर्माणाधीन 72 आवासों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पीओ डूडा द्वारा बताया गया कि अभी बिना आवंटन के कुछ लोग रह रहे है.

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी ने डेरापुर नगर पंचायत में नगरीय विकास अभिकरण के अन्तर्गत निर्माणाधीन 72 आवासों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पीओ डूडा द्वारा बताया गया कि अभी बिना आवंटन के कुछ लोग रह रहे है, वहीं विद्युत, पानी आदि की कमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन आवासों में सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त कराकर शीघ्र आवंटन किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।

ये भी पढ़े-   जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, गन्दगी पाये जाने पर लगायी फटकार, स्पष्टीकरण के दिये निर्देश

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने देवी सहाय ओमर इण्टर कालेज में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु स्ट्रांग रूम बनाये जाने हेतु मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित तहसीलदार आदि को सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डेरापुर शालिनी, ईओ डेरापुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button