कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अंधेरे खेत में मोबाइल की टॉर्च जलाकर चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा तो उड़ गए होश, 4 दबोचे

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

कानपुर देहात: जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह मामला शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाघपुर चौकी इलाके का है। दिनांक 13 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गौरी से आगे एक खेत में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मौके पर अंधेरा होने के कारण आरोपी मोबाइल की टॉर्च जलाकर सफेद गमछे का फड़ बनाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज शुक्ला निवासी बारा सिरोही (कल्यानपुर, कानपुर नगर), सुनील कुमार निवासी बन्सटी (चौबेपुर, कानपुर नगर), अनिल कुमार निवासी बहरमपुर (चौबेपुर, कानपुर नगर) और जीतू कुमार वर्मा निवासी बारा सिरोही (कल्यानपुर, कानपुर नगर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने जुआरियों के पास से माल फड़ से 34,400 रुपये और जामा तलाशी के दौरान 1,300 रुपये बरामद किए, जो कुल मिलाकर 35,700 रुपये हैं। इसके साथ ही 52 ताश के पत्ते और एक सफेद गमछा भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शिवली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 208/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल बोबी सिंह, सोनवीर सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल सुमित कुमार, प्रवेन्द्र, राघवेन्द्र तिवारी व अतुल प्रताप सिंह शामिल रहे।


ये भी पढे-   भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button