कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एशियन पब्लिक स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी

स्थानीय राजेंद्र नगर स्थित एशियन पब्लिक  स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया l

राम सेवक वर्मा, पुखरायां l स्थानीय राजेंद्र नगर स्थित एशियन पब्लिक  स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर गत मंगलवार को एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l जिसमें स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया l इस मौके पर कुल 37 बच्चों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए जिसमें 3D होलोग्राम, गैस वेल्डिंग, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर बाय स्पीड ब्रेकर,  लाईफाई लाइट फेडिलिटी आदि मॉडल अभिभावकों एवं   जजों द्वारा सराहे गए l
 इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने किया l प्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए अभिभावकों को आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती रजनी श्रीवास्तव के अलावा अभिलाष श्रीवास्तव, केके सिंह, रामसेवक वर्मा , आदित्य साहू, अभय त्रिपाठी, कामिनी सचान, मृदुला यादव, प्रीति सचान, सुलोचना, प्रतिमा सचान, गीता सचान, मानसी, प्रियंका, ज्योति पाल, आस्था श्रीवास्तव, रिया, पूजा सचान, रुचि सचान, अवध तिवारी, आदित्य त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button