कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को समाज में सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से समाज में चलाएं जा रहे अभियान तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर अकबरपुर नगर के विभिन्न देवालयों में श्री रामचरितमानस पाठ की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर नवरात्रि की अंतिम बेला पर घरों में कन्याओं को भोजन कराया जा रहा है तथा उन्हें उपहार भेंट किया जा रहा है।

Story Highlights
  • घरों में हुआ कन्या पूजन, रामनवमी पर जवारे के प्रदर्शन की तैयारी शुरू

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को समाज में सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से समाज में चलाएं जा रहे अभियान तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर अकबरपुर नगर के विभिन्न देवालयों में श्री रामचरितमानस पाठ की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर नवरात्रि की अंतिम बेला पर घरों में कन्याओं को भोजन कराया जा रहा है तथा उन्हें उपहार भेंट किया जा रहा है।

पता चला है कि मंगलेश्वर महादेव मंदिर अयोध्यापुरी में 6 अप्रैल 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है और इसी के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस संबंध में मंदिर के मुख्य ट्रस्टी महेश त्रिपाठी ने बताया कि सुंदरकांड की सारी तैयारियां कर ली गई है और निर्धारित समय पर जन्मोत्सव संपन्न होगा।

वहीं दूसरी ओर गांधीनगर निवासी प्रवीण चंद्र त्रिपाठी, ओम दत्त श्रीवास्तव एवं समाज सेविका कंचन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने घरों पर कन्याओं को बुलाकर उनका सम्मान किया तथा मनपसंद भोजन कराया। जबकि रामनवमी को परंपरागत रूप से जवारों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए मां कालका देवी मंदिर समिति में तैयारी पूरी कर ली है।

Related Articles

AD
Back to top button