कानपुर देहात के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन,सुनी गईं शिकायतें
भोगनीपुर में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने 4 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण।

कानपुर देहात के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया वहीं कुछ शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर कोतवाली में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने शिकायतों को सुना।जहां पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं।उपजिलाधिकारी ने शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया।इस मौके पर राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
शिवली में उपजिलाधिकारी,तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक ने संयुक्त रूप से मिलकर शिकायतों को सुना।यहां मिलीजुली कुल 07 शिकायतें दर्ज की गईं।दो का निस्तारण मौके पर कराया गया।शेष के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।रनियां में दो शिकायतें दर्ज की गईं।जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।सट्टी थाने में दो शिकायतें ददर्ज की गई।जिनका निस्तारण नहीं हो सका।गजनेर में मिलीजुली 06 शिकायतें दर्ज की गईं।एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
रसूलाबाद में 05 शिकायतें दर्ज कराई गईं।अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।वहीं डेरापुर,सिकंदरा,राजपुर, अमराहट थानों में भी जनसुनवाई की गई।जहां शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों का टोटा दिखा।अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण,समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।



