कानपुर देहात: नव कांति समिति ने बुझाई हाजीपुर की प्यास, बोरवेल के शुभारंभ पर ग्रामीणों के चेहरे खिले
जिला मैनेजर रामकिशन ने फीता काटकर किया लोकार्पण, समाजसेवा के क्षेत्र में समिति देश भर में पेश कर रही मिसाल
कानपुर देहात। जनपद के भोगनीपुर तहसील अंतर्गत ब्लॉक मलासा के ग्राम हाजीपुर में आज खुशी की लहर दौड़ गई। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘नव कांति समिति’ द्वारा ग्रामवासियों के लिए लगवाए गए नवीन बोरवेल का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य से अब ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
फीता काटकर हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और समिति के जिला मैनेजर रामकिशन ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर बोरवेल का औपचारिक उद्घाटन किया। जैसे ही बोरवेल से पानी की धार फूटी, मौके पर मौजूद ग्रामवासी खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ रही। प्रमुख रूप से हरिओम त्यागी, बीडीसी राजेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, अमन गौतम और अभिषेक त्यागी सहित गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने समिति के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
जरूरतमंदों की मदद ही संस्था का लक्ष्य
इस मौके पर समिति के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि ‘नव कांति समिति’ भारत के कई राज्यों में सक्रिय रूप से समाजसेवा का कार्य कर रही है। समिति का मुख्य उद्देश्य “जहां जैसी जरूरत, वहां वैसी मदद” है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वे केवल पानी की व्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, बाल शिक्षा केंद्र और वोकेशनल सेंटर भी संचालित कर रहे हैं। समिति के सहयोग से हजारों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है और भविष्य में भी यह सेवा कार्य इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।



