उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Story Highlights
  • पुलिस ने अंगदपुर मोड़ से दबोचा

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराधियों में सनसनी मचा दी है।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि बीते 24 अप्रैल को थाना बरौर पर एक व्यक्ति की तहरीर पर घाटमपुर कानपुर नगर के हथेही हाल पता बेडामऊ थाना बरौर निवासी हरिनाम उर्फ हरनाम के खिलाफ नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू की।जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए पीड़िता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा तथा आरोपी की तलाश में जुट गई।मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी हरिनाम उर्फ हरनाम को थाना क्षेत्र के अंगदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button