उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मामूली विवाद में युवक की मौत,उपचार के दौरान तोड़ा दम

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में मामूली विवाद में एक युवक की मौत हो गई।रविवार को हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान भैंस के फटकारने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई

Story Highlights
  • हैंडपंप में पानी भरने के दौरान दो पक्षों में हुआ था विवाद

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में मामूली विवाद में एक युवक की मौत हो गई।रविवार को हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान भैंस के फटकारने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई।जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।जानकारी के अनुसार गांव के बलबीर और बृजेंद्र सिंह के बीच में यह विवाद तब शुरू हुआ जब वे हैंडपंप में पानी भरने गए थे।इसी दौरान भैंस के फटकारने को लेकर बहस शुरू हो गई।जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।मारपीट में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।जिसके बाद परिजन उसे औरैया जनपद के चिचौली स्थित जिला अस्पताल लेकर गए।जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मंगलवार को बलबीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button