कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रजबहे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत,साथी घायल

परिजनों में मचा कोहराम पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर से निकले रजबहे में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण हुआ।पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी अमन यादव 24 वर्ष के रूप में हुई है।वह वर्तमान में मानस बिहार बिल्हौर में अपने परिवार के साथ रह रहा था।घायल युवक की पहचान उसके दोस्त शिशुपेंद्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।अमन और शिशुपेंद्र अक्सर शोभन मंदिर दर्शन करने आते थे।नव वर्ष के अवसर पर दर्शन करने के बाद अमन अपने रिश्तेदार मनोहर से मिलने मैथा गांव गया था।मनोहर से मिलने के बाद दोनों दोस्त देर शाम रामगंगा नहर पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहे थे।भेवान गांव के पास घना कोहरा होने के कारण उनकी बाइक रामगंगा नहर से निकले रजबहे में गिर गई।

रात भर रजबहे में पड़े रहने के कारण अमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि शिशुपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को रजबहे से निकालकर शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत अमन को मृत घोषित कर दिया।अमन की मौत की खबर सुनकर मां गुड्डी देवी,पिता अरविंद,भाई अनुज समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button