कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,झोपड़ी जलकर राख गाय झुलसी

कोई जनहानि नहीं, तहसील प्रशासन ने की जांच

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के अहिरानी गांव में बीती बुधवार की देर रात सुरेन्द्र सिंह पाल के मवेशी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झोपड़ी जलकर राख हो गई और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते झोपडी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई।सूचना मिलते ही राजस्व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।पशु चिकित्साधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर झुलसी हुई गाय का प्राथमिक उपचार किया।

हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।लेकिन हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।एसडीएम राजकुमार पांडे ने बताया कि आग लगने से झोपड़ी जलने की जानकारी मिली है।राजस्व लेखपाल को क्षति का आकलन के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़े- सावधान! क्यूआर कोड के नाम पर हो रही ठगी: औरैया पुलिस ने दो शातिर ठगों को दबोचा

Related Articles

AD
Back to top button