बांदाउत्तरप्रदेश

गौ रक्षा समिति ने की साप्ताहिक केन जल आरती

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में पतित पावनी मां केन नदी घाट पर पूर्व घोषित समय सारणी के मुताबिक केन जल आरती कार्यक्रम का आयोजन किया।

बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में पतित पावनी मां केन नदी घाट पर पूर्व घोषित समय सारणी के मुताबिक केन जल आरती कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति के वरिष्ठ सदस्य भरत बाबू गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवगत कराया कि गौ रक्षा समिति के श्री महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि नदी – तालाब – कुओं की स्वच्छता पवित्रता बनाए रखने में जनभागीदारी बहुत आवश्यक है। आगे महेश जी ने कहा कि नदियों – तालाबों – कुओं में पूजन अवशेष (गंदगी) फेक कर बीमारी को निमंत्रण दे रहे हैं। केवल शारीरिक स्वच्छता से नही बल्कि सम्पूर्ण स्वच्छता से है। आगे प्रजापति जी ने बताया कि गौ रक्षा समिति व केन जल आरती भक्तो ने केन मां की स्वच्छ निर्मल – अविरल धारा हेतु जीवन के अंतिम क्षण तक समर्पित रहने का संकल्प लिया। वरिष्ठ सदस्य श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी स्वच्छता के प्रति ध्यान देने की देशवासियों से कई बार अपील कर चुके हैं। आगे वरिष्ठ सदस्य भरत बाबू ने बताया कि यह कहना उचित होगा कि गंदगी जीवन की शत्रु है।

अतः आप सभी से अपील है कि हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो, तभी मन बुद्धि और विचार शुद्ध होगा आगे गुप्ता जी ने बताया कि हर माह के चौथे मंगलवार को केन आरती में आए श्रद्धालुओं की स्वच्छता व अन्य समस्याएं श्री महेश कुमार जी सुनेंगे व संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष से हमारे सदस्यगण मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे। प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को सुनी जाएगी समस्याएं ऐसा समिति ने तय किया गैस मौके पर समिति के व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री चारू चंद्र खरे नगर महामंत्री प्रेम गुप्ता नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता सागर गोयल आलोक प्रजापति राजेंद्र कुमार मिश्रा नमामि गंगे संयोजक राकेश सिंह राठौर लाखन सिंह राजपूत मितेश कुमार  संतोष कुमार रामकेश प्रजापति पदाधिकारियों सहित अन्य भक्तगण आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button