उत्तरप्रदेश

चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने महिला को गला रेतकर उतारा मौत के घाट

ठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया बदमाशों के चोरी के इरादे से घर में घुसने और आहट पाकर महिला के जाग जाने पर शोर मचाने की कोशिश पर हत्या करने की बात सामने आई है। दुस्साहसिक घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

जालौन, अमन यात्रा । कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया बदमाशों के चोरी के इरादे से घर में घुसने और आहट पाकर महिला के जाग जाने पर शोर मचाने की कोशिश पर हत्या करने की बात सामने आई है। दुस्साहसिक घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

ग्राम मड़ोरा में रविवार की रात विद्या देवी की घर के अंदर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खून से लथपथ हालत में शव मिलने के बाद पड़ोसियों को घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। कमरे में अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। संदेह जताया जा रहा है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या की है। पुलिस भी इसी बिंदु पर तहकीकात कर रही है।

फॉरंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से फिंगर एवं फुट प्रिंट लेकर साक्ष्य एकत्र किए। वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में सुराग मिल सके, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कुठौंद थाना एसओ अरुण तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कातिलों की पहचान करके गिरफ्तारी की जाएगी। संदेह के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button