कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पराली जलते पाए जाने पर लेखपाल की जिम्मेदारी  तय की जाएगी: नेहा जैन

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का किसानों द्वारा पराली  ना जलाने हेतु भ्रमण कर किसानों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के मित्रसेनपुर कंहिजरी में  जल रही पराली को बुझाया गया.

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का किसानों द्वारा पराली  ना जलाने हेतु भ्रमण कर किसानों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के मित्रसेनपुर कंहिजरी में  जल रही पराली को बुझाया गया, इस पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित उप जिलाधिकारी रसूलाबाद एवं लेखपाल को निर्देशित किया गया कि  जिस किसान द्वारा पराली जलाई गई है उसके खिलाफ जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई करें, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीण जनों को पराली न जलाने हेतु डुग्गी मुनादि आदि के माध्यम से जागरूक करें.

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी नेहा व एसपी सुनीति ने मरहमताबाद हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने  सख्त हिदायत देते हुए लेखपाल  को निर्देशित किया कि  अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर पराली न जलाने हेतु किसानों को जागरूक करें, अगर कहीं भी पराली जलती पाई जाएगी तो संबंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनीति  द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों  में भ्रमण कर किसानों द्वारा पराली को जलाने से रोके तथा किसानो को पराली न जलाने हेतु जागरूक करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button