उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

टॉर्च रिले का होगा जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश की मेजबानी में होने जा रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली (टॉर्च रिले) रविवार को जिले में पहुंचेगी।

Story Highlights
  • व्यायाम शिक्षक, खेल शिक्षक एवं खेल अनुदेशकों को उपस्थित रहने के दिए गए निर्देश

लखनऊ/ कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश की मेजबानी में होने जा रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली (टॉर्च रिले) रविवार को जिले में पहुंचेगी। टॉर्च रिले के यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन और खेल विभाग की तरफ से कलेक्ट्रेट कानपुर देहात पर मशाल का जोरदार स्वागत किया जायेगा तथा 21 मई को ही प्रातः 7 बजे माती स्टेडियम से अकबरपुर ओवरब्रिज तक लाया जायेगा।

 

टॉर्च रिले हेतु जनपद के समस्त व्यायाम शिक्षक, खेल शिक्षक एवं खेल अनुदेशकों को स्पोर्ट्स परिधान में टॉर्च रिले में प्रतिभाग करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं। दरअसल टॉर्च रिले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 5 मई को लखनऊ से रवाना किया था। रविवार को यह कानपुर देहात पहुंचेगी। बता दें खेलों के प्रचार प्रसार के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की टॉर्च रिले का प्रदेश स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button