कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में गरजे नरेंद्र पाल सिंह मनु- ‘जनता के हक की लड़ाई में समाजवादियों को मुकदमों का खौफ नहीं

प्रशासन के दोहरे मापदंड पर नरेंद्र पाल सिंह मनु की दो टूक- 'समाजवादी पार्टी न झुकेगी, न डरेगी, संघर्ष रहेगा जारी'"

कानपुर देहात के पुखरायां में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुई बड़ी कानूनी कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। 25 नामजद और 200 अज्ञात सपाईयों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण, एकतरफा और लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

नरेंद्र पाल सिंह मनु ने सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दाम, पेपर लीक, बिजली कटौती और किसान-महिला उत्पीड़न जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया था। इसके लिए प्रशासन को लिखित सूचना भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि भोगनीपुर से माती तक उमड़ा जनसैलाब उन बेरोजगार नौजवानों और पीड़ित पिताओं का गुस्सा था, जिनके सपने इस सरकार ने कुचल दिए।

प्रदर्शन के दौरान न तो चक्काजाम हुआ और न ही कोई नुकसान पहुंचाया गया, फिर भी जालिम हुकूमत ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। सपा नेता ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी इस तरह की कार्रवाई से न तो झुकेगी, न डरेगी और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


ये भी पढे-  भोगनीपुर में गरजे समाजवादी: मनु यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न जन-समस्याओं को लेकर माती मुख्यालय कूच


Related Articles

AD
Back to top button