पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामी, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
चंदौली। इलिया पुलिस ने शुक्रवार को 25 हजार का ईनामी बदमाश को बनरसिया माइनर के पास नहर पुलिया स्थित बेन गांव से गिरफ्तार किया। शातिर आपराधी गिरोहबंद अपराध में संलिप्त रहा। वहीं पुलिस को बार.बार चकमा देकर फरार हो जाता था। ऐसे में पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव निवासी वीरेंद्र चंदौली में कई संगीन अपराधों में संलिप्त रहा। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ ईनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार को इलिया पुलिस को सूचना मिली कि शातिर अपराधी बेन नहर मार्ग के जरिए कहीं जाने वाला है। इस पर पुलिस अलर्ट और घेरेबंदी कर उसे धर.दबोचा। उसके खिलाफ इलिया थाना में मुकदमा संख्या 123/2022 धारा 3,1 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग, उपनिरीक्षक अखिलेश सोनक, कांस्टेबल रमेश यादव, अविनाश यादव और अवनीश कुमार शामिल रहे।