‘एक विद्यार्थी-एक वृक्ष’ का संकल्प, RSGU Pg कॉलेज बना हरियाली का संदेशवाहक
पुखरायां कानपुर देहात: कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आज वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय के महिला छात्रावास में विशेष सफाई अभियान

अमन यात्रा ब्यूरो।पुखरायां कानपुर देहात: कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आज वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय के महिला छात्रावास में विशेष सफाई अभियान कराकर आम, नीम, जामुन इमली, महोगनी, अशोक, अमरूद, बेलपत्र आदि के पौधरोपित किए गए। इसी के साथ वृक्षों के धरा पर महत्व पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि अपने जीवन में पौध लगाना सबसे महत्वपूर्ण और पुण्य कार्य है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं हैं, बल्कि समस्त जीव-जगत के जीवन का आधार हैं। वे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहायता करते हैं तथा धरती को हराभरा और समृद्ध बनाते है। आज आपने जो पौधे लगाए हैं, वे केवल पौधे नहीं हैं, बल्कि आने वाले कल के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भारत की नींव हैं। एक पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे भी अधिक महत्वपूर्ण उसका संरक्षण करना है। यदि हम अपने लगाए हुए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, तो यही पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर हजारों लोगों को छाया, शुद्ध वायु और जीवन प्रदान करेंगे।
एनसीसी प्रभारी कैप्टन जितेंद्र कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और घटते वन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती हैं। इन चुनौतियों का सबसे सरल और प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना है।
मैं आप सभी विद्यार्थियों से आग्रह करता हूँ कि आज केवल एक पौधा लगाकर अपने दायित्व की पूर्ति न समझें, बल्कि यह संकल्प लें कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करेंगे। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें—
“एक विद्यार्थी – एक वृक्ष, एक परिवार – हर वर्ष अनेक वृक्ष।”
इसी संकल्प के साथ हम एक स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर आदित्य सुनील कुमार अतुल रिया नैंसी जेब नित्य उमा फलक रिजवी नगमा मुस्कान हर्षिता गौतम खुशी दीक्षित प्राजंलि अंजलि वैष्णवी अन्य श्रद्धा तिवारी नम्रता अंशिका स्नेहा खुशी पारुल दिव्या सिंह चौहान आशुतोष यादव सुरेश कुमार अमन गौतम प्रिंस द्विवेदी अमन वर्मा मोहम्मद आदिल सुमित गौतम दिलशाद हर्षित यादव निर्दोष यादव आदि मौजूद रहे तथा सभी ने एक-एक वृक्ष लगाकर महा अभियान में हिस्सेदारी का निर्वहन किया।



