कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बानरेश्वर धाम मंदिर विशाल भंडार संग भव्य मेले का आयोजन

मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा स्थित बानरेश्वर धाम मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा के पश्चात मंगलवार को हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया वहीं बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन भी किया गया.

पुखरायां, अमन यात्रा । मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा स्थित बानरेश्वर धाम मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा के पश्चात मंगलवार को हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया वहीं बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन भी किया गया जहां दूर दराज से आए लोगों ने मेले का आनंद लिया।विकासखंड के बरौर कस्बा स्थित बांरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया.

ये भी पढ़े-   विद्युत करंट लगने से वृद्ध की हुई मौत कुएं में पड़ा मिला शव

इस अवसर पर मंगलवार को आचार्य गोविंद मिश्रा द्वारा हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया वहीं सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की भींड नजर आई दोपहर के पश्चात बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन भी किया गया जहां पर दूर दराज के गांवों से आई महिलाओं ने मेले में खरीददारी की तथा बच्चों ने मेले का खूब लुफ्त उठाया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कृष्ण चंद्र इंद्र कुमार त्रिवेदी,मयंक त्रिवेदी,हरिश्चंद्र उपाध्याय सोनेलाल उपाध्याय कमलेश उपाध्याय हरिओम अवस्थी रामू पांडेय विमल कुमार एडवोकेट रजोल त्रिवेदी विनोद कुमार त्रिवेदी बसंत मिश्रा राहुल सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button