उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाबा साहब ने की सामाजिक न्याय की स्थापना किया दलितों का उत्थान–अनिल शुक्ला वारसी 

पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल शुक्ला वारसी ने कहा है कि बोधि सत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने सबसे पहले सामाजिक न्याय की स्थापना

Story Highlights
  • अकबरपुर इंटर कॉलेज परिसर में प्रतिभा शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि भीम भोज भी आयोजित

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल शुक्ला वारसी ने कहा है कि बोधि सत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने सबसे पहले सामाजिक न्याय की स्थापना की साथ ही दलितों/कमजोर वर्गों के लिए सहारा बन कर खड़े हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक क्रांति को सही दिशा देने का काम किया। श्री वारसी कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में बाबा साहब की 70वीं पुण्यतिथि पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि दलित शोषित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहब हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के मान,सम्मान ,सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा हेतु कृतसंकल्प है। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के साथ हुई। सभा को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया जिनमे अकबरपुर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष आशीष मिश्रा, एडवोकेट,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बबलू भारती ,रमेश दिवाकर,जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम,सभासद शिव सिंह नायक ,प्रमोद सिंह,राम कृष्ण भाष्कर,राम सिंह कठेरिया राघवेंद्र गौतम धर्मेंद्र कुशवाहा श्याम बिहारी पांडे एडवोकेट बलराम वर्मा शिवा पांडे कुसुम लता कटिहार राम सिंह यादव नरेंद्र तिवारी महेश राजावत अनुज शुक्ला सरमन तिवारी राजेश कश्यप आदि ने अपने विचार व्यक्त किया वही कार्यक्रम के समापन पर भीम भोज में सभी ने सामूहिक भोजन किया।

Related Articles

AD
Back to top button