उत्तरप्रदेश

बीजेपी का बड़ा दांव: कानपुर देहात की नई ‘टीम रेणुका’ का एलान

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का रखा गया खास ख्याल

लखनऊ/ कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कानपुर देहात जिले की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने नई टीम की सूची जारी की। इस नई कार्यसमिति में अनुभव और ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है ताकि आगामी चुनावी और सांगठनिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके।


नई टीम में बदलाव और उम्मीदें

कानपुर देहात की इस नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों के पदों पर क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़े-  अमन यात्रा लाइव: पदोन्नति का गौरव—सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक, एसपी श्रद्धा पाण्डेय ने कंधे पर सजाए सितारे


कानपुर देहात जिला कार्यसमिति की पूरी सूची

क्र.सं. दायित्व नाम
1 जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह
2 जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कटियार
3 जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा
4 जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी
5 जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह
6 जिला उपाध्यक्ष अंशू तिवारी (शैलेश)
7 जिला उपाध्यक्ष योगराज राजपूत
8 जिला उपाध्यक्ष नीरज पाण्डेय
9 जिला महामंत्री चन्द्र कुमार शुक्ल (बबलू)
10 जिला महामंत्री सुमित दिवाकर
11 जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान
12 जिला मंत्री क्रांतिवीर सिंह
13 जिला मंत्री जनार्दन सिंह रिषी
14 जिला मंत्री निर्मला दीक्षित
15 जिला मंत्री सुप्रिया गुप्ता
16 जिला मंत्री पूनम आर्या
17 जिला मंत्री शैलेन्द्र कुशवाहा
18 जिला मंत्री साकेत पाल
19 जिला मंत्री विनोद नायक
20 जिला कोषाध्यक्ष हरमोहन गुप्ता
21 जिला कार्यालय मंत्री जितेन्द्र द्विवेदी
22 जिला सह कार्यालय मंत्री श्यामू शुक्ला
23 जिला सह कार्यालय मंत्री राखी कक्कड़
24 जिला मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र मिश्रा (विकास)
25 जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राजपूत
26 जिला सह मीडिया प्रभारी जितेन्द्र द्विवेदी बीटू
27 जिला आई.टी. संयोजक अनिरुद्ध सिंह
28 जिला आई.टी. सह संयोजक अंकित परमार
29 जिला आई.टी. सह संयोजक यश अग्निहोत्री
30 जिला सोशल मीडिया संयोजक अनुपम अवस्थी
31 जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अनुज सविता
32 जिला सोशल मीडिया सह संयोजक सौरभ कटियार

Related Articles

AD
Back to top button