कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बी.एस. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जमकर गुलाल होली खेली गई

ब्लॉक के दिलावलपुर गाँव स्थिति बी.एस. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में होली मनाई गई जिसमें बच्चों ने संगीत कि धुन में नृत्य कर एक दूसरे के ग़ुलाल व रंग लगाकर होली कि शुभकामनायें दी।

सचिन सिंह, सरवनखेड़ा। ब्लॉक के दिलावलपुर गाँव स्थिति बी.एस. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में होली मनाई गई जिसमें बच्चों ने संगीत कि धुन में नृत्य कर एक दूसरे के ग़ुलाल व रंग लगाकर होली कि शुभकामनायें दी।

G1

सरवन खेड़ा ब्लॉक के दिलावलपुर स्तिथ बी एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को होली के उत्सव पर रंग ग़ुलाल लगाकर होली खेली बच्चों ने संगीत डीजे में होली के गानों में जमकर हुड़दंग किया वहीं समाजसेविका दीपिका सेंगर ने भी बच्चों को होली का ग़ुलाल लगाकर शुभकामनायें दी और कहा वर्षो के इंतजार के बाद होली का त्यौहार आता है वहीं विधालय प्रबंधक बीरेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को होली के त्यौहार में मस्ती करो लेकिन सुरक्षा के साथ का पाठ पढ़ाया कि किसी के साथ केमिकल वाले रंग न लगाओ और आँखों को बचा कर रंग लगाओ रंग लगाते समय दौड़ भाग न करो कि चोट लग जाये.

वहीं विधालय में बच्चों ने एक दूसरे के रंग ग़ुलाल लगाकर बच्चों के साथ शिक्षकों को रंग दिया वहीं शिक्षकों ने भी एक दूसरे को ग़ुलाल लगाया। इस मौके विधालय प्रधानाचार्य राहुल यादव , आशीष सिंह, पुष्पा देवी, ज्योति यादव, शालिनी सचान, आयुषी सिंह, अंजलि गौतम शिवांगी पटेल, दिलीप सिंह , नाजिम व युवा समाजसेवी शिवराज सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button