कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या द्वारा सर्वप्रथम पहल करते हुए खरीदे गए रंग, पापड़ एवं मिष्ठान

शासन द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत विकास भवन परिसर माती में मुख्य सौम्या पांडे के निर्देशन में विकास भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होली पर्व पर स्वयं के द्वारा तैयार किये गये सामग्री के स्टाल का मुख्य विकास अधिकारी ने शुभारंभ किया।

Story Highlights
  • सीडीओ सौम्या ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये होली पर्व पर गुलाल, बेसन, पापड़ को खरीद किया उत्साहवर्धन
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाए जाने हेतु सीडीओ की विशेष पहल
  • सीडीओ सौम्या की विशेष पहल से हर साल सभी पावन पर्वों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए जाते है विभिन्न प्रकार के स्टॉल

अमन यात्रा,  कानपुर देहात :  शासन द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत विकास भवन परिसर माती में मुख्य सौम्या पांडे के निर्देशन में विकास भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होली पर्व पर स्वयं के द्वारा तैयार किये गये सामग्री के स्टाल का मुख्य विकास अधिकारी ने शुभारंभ किया।

cd 6

इस मौके पर विकासखंड अकबरपुर के वन्दना व लक्ष्मी समूह, दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह ब्लॉक अमरौधा, तुलसी महिला स्वयं सहायता समूह सरवन खेड़ा ,ग्राम सखी समूह मलाशा , नारायण हरि, कमल महिला एवं वैष्णवी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान समूह की सदस्यों द्वारा लगाई गई स्टॉल की महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली व मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने गुलाल, बेसन, पापड आदि को भी खरीदा तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

cd4

इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला मिशन प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद तैयार किये जाते है उन्हें ई-मार्केट पर भी बिक्री करवाया जाये ताकि समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को उच्च स्तर पर भी बिक्री करवाई जा सके ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त होने के साथ-साथ आमदनी का श्रोत भी बढ़ सके। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button