कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने मंगलपुर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार की शाम को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राहुल कुमार/झींझक। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार की शाम को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की जांच के बाद पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर व बैरिक का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।
एसपी ने डायरी को अध्यन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मौजूद लोगों का परिचय लिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय के लिए बातें कहीं।बैठक में नगर पालिका परिषद झीझक अध्यक्ष सोनू तिवारी के छोटे भाई रामजी तिवारी प्रबल प्रताप सिंह पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह पूर्व प्रधान धीरू सिंह पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल गिहार प्रधान मंगलपुर ब्रजेश सिंह मिलन सहित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व प्रधान सहित अन्य लोग से पुलिस के संबंध में चर्चा की।

Related Articles

AD
Back to top button