कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लोडर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

जनपद में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर जहां एक लोडर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी बुजुर्ग महिला मरणासन्न हो गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपनी गाड़ी भेजकर बुजुर्ग को झींझक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया जहां मौजूद डॉक्टर शिरोमणि ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

राहुल कुमार/ झींझक :  जनपद में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर जहां एक लोडर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी बुजुर्ग महिला मरणासन्न हो गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपनी गाड़ी भेजकर बुजुर्ग को झींझक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया जहां मौजूद डॉक्टर शिरोमणि ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-  फसल का बीमा कराये जाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए किसानों को किया जाए जागरूक : सीडीओ सौम्या

जानकारी के मुताबिक कस्बा झींझक के ओमनगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला श्यामा देवी पत्नी मोहनलाल उम्र करीब 70 वर्ष अपने किसी निजी काम से भाई राम किशन के साथ रनिया गई थी। वहीं से वापस लौटते समय मंडी समिति के पास बने गेस्ट हाउस के पास लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक से गिर कर महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिसको झींझक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां मौजूद डॉक्टर शिरोमणि के मुताबिक बृद्धा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।

Related Articles

AD
Back to top button