उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
रनिया जिओ पेट्रोल पंप के पास बाइक और ऑटो की भिड़ंत, एक गंभीर घायल
रनिया क्षेत्र स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राम सिंह (42) पुत्र पप्पू दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए

कानपुर देहात। रनिया क्षेत्र स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राम सिंह (42) पुत्र पप्पू दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रनिया नवादा थाना शिवराजपुर, जिला कानपुर नगर के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते 108 एंबुलेंस सेवा मिलने से घायल को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सका।



