कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नवरात्रि के अवसर पर विशाल संकल्प संस्था की स्थानीय इकाई ने आयोजित किया विशेष कन्या पूजन

जनपद मुख्यालय के निकट सम्पन्न कार्यक्रम में 40 से अधिक कन्याएँ रहीं उपस्थित

कानपुर देहात: चैत्र  नवरात्रि के पावन अवसर पर बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मुख्यालय माटी के निकट नबीपुर के एक भवन में कन्याओं का पूजन किया गया। इस आयोजन में 40 से अधिक कन्याओं ने पूजन में हिस्सा लिया जिन्हें भेंट के रूप में किताब कापी एवं स्वच्छता किट दी गई।

संस्था की संचालिका डॉ अंजलि केसरी ने बताया कि संस्था इस आयोजन के माध्यम से नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की एक कोशिश कर रही है और इसी के चलते आज जनपद कानपुर देहात मुख्यालय के निकट स्थित एक भवन में 40 से अधिक बालिकाओं को आमंत्रित कर उन्हें सुरुचिपूर्ण भोजन कराया गया तथा दक्षिणा के बाद विदाई दी गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई समाज सेविका कंचन मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों को निरंतर पढ़ने और बढ़ाने के संकल्प को भी याद दिलाया।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां छोटे बच्चे मोबाइल में उलझे रहते हैं वहां संस्था बच्चों को हनुमान चालीसा सूर्य नमस्कार और अन्य बहुत से मंत्रों का उच्चारण करने एवं उन्हें कंठस्थ कराने का प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा संस्कार निर्माण का एक नेक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नानी की संस्कारशाला का जायजा लिया तथा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिए अहम निर्देश 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button