लखनऊ

लखनऊ : सीएम योगी को पत्र ल‍िख दारोगा ने खुद को मारी गोली-मौत,जाने पूरा मामला

लखनऊ में व‍िधानभवन के गेट पर तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें तत्‍काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दारोगा ने मुख्‍यमंत्री के नाम पत्र ल‍िखा है।

लखनऊ,अमन यात्रा : उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर सात पर तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले दारोगा ने सुसाइड नोट ल‍िखा था। बंथरा थाने में तैनात दारोगा निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्‍काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरोगा 1

दारोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। वे यहां चिनहट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ द‍िनों से मानसिक रूप से परेशान थे। वह अपनी बीमारी को लेकर काफी द‍िनों से परेशान थे। दारोगा ने गोली अपनी सर्विस पिस्टल से मारी है। गोली चलने की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सिविल अस्पताल पहुंचे। गोली दारोगा के सीने में लगी थी, ज‍िसके बाद उन्‍हें गंभीर हालत में स‍िव‍िल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2021 03 04 at 4 08 31 PM

खुद को गोली मारने से पहले दारोगा न‍िर्मल चौबे ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यानाथ के नाम एक पत्र ल‍िखा था। सुसाइड नोट में उन्‍होंने खुद की बीमारी से परेशान होकर आत्‍महत्‍या करने की बात ल‍िखी थी। दारोगा निर्मल चौबे ने मुख्यमंत्री के नाम नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उन्‍होंने ल‍िखा की मैं अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूँ, अब जीने की इच्‍छा नहीं है। आप से बस इतनी गुजार‍िश है क‍ि मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा

Related Articles

AD
Back to top button