उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हीटवेव और आपदाओं से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर: डेरापुर में महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

जनपद में भीषण गर्मी और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक जनजागरूकता अभियान का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को डेरापुर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यन्त कुमार मौर्य के निर्देशों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डेरापुर। जनपद में भीषण गर्मी और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक जनजागरूकता अभियान का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को डेरापुर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यन्त कुमार मौर्य के निर्देशों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आशा बहुओं, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रमुखों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हीटवेव से बचाव, अग्निकांड के दौरान त्वरित कार्रवाई, सर्पदंश के प्राथमिक उपचार और आकाशीय बिजली की सटीक जानकारी हेतु ‘दामिनी ऐप’ के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सक्रिय इन महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि किसी भी आपात स्थिति में सूचना का सही प्रसार और त्वरित प्राथमिक सहायता सुनिश्चित कर जनहानि को न्यूनतम किया जा सके; इसी क्रम में समस्त तहसीलदारों और मुख्य चिकित्साधिकारी को शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button