कानपुर देहात में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।राजस्व विभाग,खनन विभाग और रनियां पुलिस की संयुक्त टीम

- रनियां में मिट्टी से भरे तीन डंपर किए गए सीज
- प्रशासन ने दी चेतावनी
पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।राजस्व विभाग,खनन विभाग और रनियां पुलिस की संयुक्त टीम ने गोईनी गांव में छापेमारी कर मिट्टी से लदे तीन डंपरों को सीज कर दिया है।अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति खनन व परिवहन किए जाने की शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही की गई।टीम ने खनन संबंधी दस्तावेजों की जांच की,जो मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।जिसके बाद तीनों डंपर सीज कर अन्य कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि मिट्टी से भरे तीन डंपरों को सीज किया गया है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।



