कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीआइजी व एसपी ने किया रनियां थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीआइजी हरीश चन्दर और पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने बीते दिवस अचानक थाना रनियां का निरीक्षण किया।

Story Highlights
  • साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न अनुभागों का लिया जायजा।

कानपुर देहात: डीआइजी हरीश चन्दर और पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने बीते दिवस अचानक थाना रनियां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, CCTNS कार्यालय के कामकाज और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआइजी और एसपी ने शस्त्रागार, हवालात, थाना परिसर और भोजनालय का भी मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने थाने के कर्मचारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया।

Related Articles

AD
Back to top button