अपराध नियंत्रण की दिशा में शिवली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में शिवली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार देर शाम बाघपुर कस्बे में एक पटाखा कारोबारी के घर से 82 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की है

- कारोबारी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
- एक फरार
- पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
- पुलिस ने बरामद की 82 किलो अवैध आतिशबाजी
पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में शिवली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार देर शाम बाघपुर कस्बे में एक पटाखा कारोबारी के घर से 82 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की है।मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक घर से आठ बंडलों में रखी 82 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ज़ब्त की गई।जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए है।यह कार्यवाही उपजिलाधिकारी मैथा राजकुमार पांडेय की मौजूदगी में की गई।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इदरीश पुत्र नूर अली के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।इस कार्यवाही में इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र कुमार, मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह,भाऊपुर चौकी प्रभारी केशव देव सिंह,कांस्टेबल रवि कुमार,धर्मेंद्र सिंह,सुरेश कुमार,मुकेश कुमार,अरुण कुमार,चालक रामनरेश त्यागी शामिल थे।



