उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुरैनी में लोगों को वितरित की गई घरौनी,लाभार्थियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी में शनिवार को लोगों को घरौंनी वितरित की गई।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव ने बताया कि लाभार्थियों को कार्यक्रम के बाद घर घर जाकर घरौंनी का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद को कम करेगी और ग्राम पंचायतों को अपनी भूमि का सटीक मानचित्र प्रदान करेगी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी में शनिवार को लोगों को घरौंनी वितरित की गई।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव ने बताया कि लाभार्थियों को कार्यक्रम के बाद घर घर जाकर घरौंनी का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद को कम करेगी और ग्राम पंचायतों को अपनी भूमि का सटीक मानचित्र प्रदान करेगी।इससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस योजना से लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऋण का लाभ उठा सकेंगे।इस मौके पर लेखपाल राघवेंद्र सिंह,अभिषेक भांति,ज्ञान सिंह,रमेश यादव,जसवंत सिंह,देवी प्रसाद,लाखन सिंह,राजेंद्र सिंह,शिवपाल सिंह,उमेश यादव,राजे कठेरिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button